इन चीजों को खाने से आप गर्मियों में कई बीमारियों से बचे रहेंगे

इन चीजों को खाने से आप गर्मियों में कई बीमारियों से बचे रहेंगे

सेहतराग टीम

गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में कई तरह की समस्याएं भी लोगों को होनी शुरू हो गई हैं। गर्मी बढ़ने से पीलिया, एसिडिटी,माइग्रेन, हीट स्ट्रोक और डिडाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ गया है। इसके साथ ही स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मियों के मौसम में ठंडी चीजे जैसे आइसक्रीम, ठंडा पानी, गोला आदि का सेवन करने का अधिक मन होगा। लेकिन आपको इनसे बचकर रहना है। इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

पढ़ें- करिए इंटरमिटेंट फास्टिंग, भरपेट खाना भी खाएं और वजन भी घटाएं

गर्मियों के मौसम में खुद को बीमारियों से कोसों दूर रखने के साथ एकदम फिट रहने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों का शामिल करे। आइए जानते हैं गर्मियों के लिए कौन-कौन से फूड हैं सबसे बेस्ट।

प्याज

सुबह-सुबह एक प्याज खाने से लाभ मिलेगा। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको लू के साथ गर्मी के कारण होने वाले अन्य रोगों से बचाव कर सकता है।

जौ, बाजरा का सेवन

जौ, बाजरा की खिचड़ी को दही, छाछ के साथ खाए। इससे आपको एनर्जी मिलने के साथ गर्मी से छुटकारा मिलेगा। आमतौर पर बाजरा की तासीर गर्म होती है लेकिन इसकी खिचड़ी खाने से आपको गर्मी नहीं लगेगी।

आम का पना

मार्केट में खूब कच्चे आम मिलना शुरू हो गए है। आप इसका पना बनाकर सेवन कर सकते हैं। इससे आपको लू आदि से बचाव होगा।

शीशम सहित इन पत्तियों का जूस

शीशम के पत्ते, बेल, पीपल, संजीवनी घास, दूधी घास, धूप घास की पत्तियों को पीस कर पीने से गर्मी नहीं लगेगी।

बेल

आयुर्वेद में बेल का बहुत अधिक महत्व है। गर्मियों के मौसम में यह काफी कारगर साबित हो सकता है। लू से बचने के लिए बेल का शरबत बनाकर पी सकते हैं।

पानी वाले फलों का सेवन

पानी वाले फल जैसे खरबूज, संतरा, मौसमी, तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि खाएं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या के साथ गर्मी से छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-

खान-पान गर्मियों में इन तरीकों से खाएं केला, कई तरह के रोगों से रहेंगे दूर

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।